आगरालीक्स ..आगरा में रिकॉर्ड गर्मी के बाद रात को मौसम बदल गया है, इस सीजन का सबसे ज्यादा तापमान रहा, 42.4 डिग्री तापमान है। जाने आगे कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में शनिवार को रिकॉर्ड तापमान 42.4 डिग्री तक पहुंच गया, यह अब तक का सबसे ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया है। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 27.2 डिग्री दर्ज किया गया। सीजन का यह सबसे ज्यादा तापमान रहा। मगर, रात को मौसम बदल गया है, हवा चल रही है और कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी शुरू हो गई है।
10 और 11 मई को हो बारिश का अनुमान
मौसम विभाग का अनुमान है कि 10 और 11 मई को आगरा में बारिश हो सकती है, हवा भी चलेगी, इससे कुछ राहत मिलेगी लेकिन तापमान कम नहीं होगा। अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री के बीच बना रह सकता है।