आगरालीक्स …आगरा में कोरोना के 13 नए केस। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 765
आगरा में सोमवार को कोरोना के 13 नए केस आए हैं। इसमें एसएन का कर्मचारी भी शामिल है, वह डयूटी कर रहा था और क्वारंटाइन किया गया था। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इसके साथ ही शमसाबाद क्षेत्र के दो युवकों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। नगला पदी क्षेत्र के 48 साल के युवक, गुदडी मंसूर खां के 20 साल के युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है।

336 डिस्चार्ज, 404 का चल रहा इलाज
आगरा में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 765 पहुंच गई है। इसमें से 336 डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। वहीं, 25 कोरोना संक्रमित मरीजों की अभी मौत हुई है। इसके साथ ही 404 का इलाज चल रहा है। इनका इलाज एसएन मेडिकल कॉलेज के साथ ही हिंदुस्तान कॉलेज में चल रहा है। अब मरीज डिस्चार्ज करने वाले मरीजों की संख्या भी बढ रही है।
44 हॉट स्पॉट
कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढने के साथ ही हॉट स्पॉट की संख्या भी बढाई जा रही है। अब 44 हॉट स्पॉट हैं। इसमें से कुछ ग्रामीण क्षेत्र के हॉट स्पॉट भी हैं।