आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना के 9 नए केस आए हैं, इससे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1219 पहुंच गई है।
आगरा में सोमवार को कोरोना के नौ नए केस आए हैं। रैंडम सैंपल लेने के पर 45 साल की आगरा फोर्ट निवासी महिला मरीज, 54 साल के मारुति एस्टेट निवासी मरीज 40 साल के एमपी पुरा ताजगंज निवासी मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है। 42 साल की बालूगंज निवासी महिला मरीज, 44 साल के पाश्र्वनाथ पंचवटी निवासी मरीज 46 साल के नगला मेवाती निवासी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव है।
3 मरीज डिस्चार्ज, 117 का चल रहा इलाज
सोमवार को कोरोना पॉजिटिव तीन और मरीज डिस्चार्ज कर दिए गए, 117 मरीजों का इलाज चल रहा है। 1017 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।