आगरालीक्स.. आगरा में जूता निर्यातकों के लिए लगने वाले मीट एट आगरा में चीन कंपनियों पर रोक, इस बार तीन दिवसीय मीट एट आगरा अक्टूबर के अंत में आयोजित किया जाएगा।
आगरा में हर साल जूता निर्यातकों के लिए मीट एट आगरा आयोजित किया जा रहा है। इसमें देश विदेश की कंपनी शामिल होती हैं, इन्हें आर्डर मिलते हैं। इस बार मीट एट आगरा का 14 वां संस्करण अक्टूबर के अंत में आयोजित किया जाएगा। आगरा फुटवियर मैन्यूफैक्चर्स एंड एक्सपोर्ट चैंबर ने चीन की कंपनी को ना बुलाने का निर्णय लिया है।
225 कंपनियां होती हैं शामिल
मीट एट आगरा में मशीन और कंपोनेंट की 225 कंपनियां शामिल होती हैं, इसमें इटली, ताईवान, जर्मनी, चीन की 20 कंपनियां हैं, इस बार चीन की कंपनी को शामिल नहीं किया जाएगा।
फाइल फोटो