आगरालीक्स.. सितंबर के अंत तक स्कूल खुल सकते हैं, बोर्ड परीक्षा समय से कराई जाएगी। बोर्ड परीक्षा समय से कराई जाएगी। हालांकि, सितंबर मध्य तक कोरोना के हालात का आकलन कर स्कूल खोलन पर लिया जाएगा।
मानव संसाधन मंत्रालय के उच्च शिक्षा सचिव अमित खरे ने भाजपा सांसद विनय सहसत्रबुदृधे की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति को दी जानकारी में कहा है कि किसी भी हाल में शिक्षण सत्र शन्यू नहीं किया जाएगा। स्कूल कॉलेज दोबारा खोलने के लिए गाइड लाइन बनाई जाएंगी। क्लास दो पाली में आयोजित करने के साथ ही समय भी कम किया जाएगा।
स्कूल खोलने के लिए यह है तैयारी
स्कूल में दो शिफ्टों में पढाई होगी, एक शिफ्ट में आधे छात्र बुलाए जाएंगे, इन दोनों शिफ्टों के बीच ढाई घंटे का अंतराल होगा, जिससे स्कूल को सैनेटाइज कराया जा सके।
बोर्ड परीक्षा वाली कक्षाएं पहले
पहले 12 वीं और 10 वीं के छात्रों की कक्षाएं शुरू की जाएंगी, इसके बाद नौंवी और 11 वीं की कक्षाएं शुरू होंगी, स्कूल का समय भी तीन से चार घंटे ही रहेगा। वहीं, कोरोना से हालात नहीं बिगडे तो नवंबर में छठवीं से आठवीं कक्षा तक के छात्रों को स्कूल बुलाया जाएगा।