आगरालीक्स.. आगरा में बाइकर्स गैंग ने मार्निंग वॉक पर निकली महिला की सोने की चेन लूट कर बदमाश फरार हो गए, सीसीटीवी में दिखाई दे रहे बदमाश।
आगरा में मंगलवार सुबह सिकंदरा आवास विकास कॉलोनी निवासी शिखा टहलने निकली, कैला देवी रोड पर बाइक सवार दाे बदमाशों ने गले पर पीछे से झपट्टा मारकर चेन लूट ली ।शिखा के शोर मचाया लेकिन बदमाश फरार हो गए।
सीसीटीवी में कैद, बिना नंबर की बाइक
कुछ लोगों ने बदमाशों की बाइक का नंबर नोट करने का प्रयास किया । मगर, बाइक के आगे और पीछे दोनों तरफ नंबर नहीं लिखे थे । सीसीटीवी में बाइक सवार बदमाश दिखाई दे रहे हैं।