आगरालीक्स.. आगरा में कोरोबारी की पत्नी से मिलने आए प्रेमी को दबोच लिया, कारोबारी ने प्रेमी को पुलिस को सौंप दिया, पुलिस जांच कर रही है।
आगरा के थाना छत्ता निवासी कारोबारी की खादी 10 साल पहल कौशांबी की रहने वाली युवती से हुई थी, नौ साल की एक बेटी है। युवती अपने मायके से छह अगस्त को आगरा लौटी, वह अपने चांदी कारोबारी पति के फोन से अपने प्रेमी से बात करने लगी।
मोबाइल के वॉइस रिकॉर्डर से खुला मामला
कारोबारी का आरोप है कि उसने अपने मोबाइल में वॉइस रिकॉर्डर आन कर रखा था, उसने वाइस रिकॉर्डर की रिकॉर्डिंग सुनी, इसमें वह अपने प्रेमी से कह रही थी कि 13 अगस्त को मिलने के लिए आगरा आ जाना। युवती और प्रेमी ने मिलकर 13 अगस्त को चांदी कारोबारी पति सहित पूरे परिवार को जहर देकर मारने की प्लानिंग कर ली।
स्थानीय लोगों की मदद से पकडा प्रेमी
वॉइस रिकॉर्डिंग सुनने के बाद चांदी कारोबारी सतर्क हो गया, 13 अगस्त की दोपहर में उसकी पत्नी का प्रेमी पांच लोगों के साथ गाडी से आगरा पहुंचा, यहां चांदी कारोबारी ने स्थानीय लोगों की मदद से प्रेमी को पकड लिया उसके साथी भाग गए। इस मामले में थाना छत्ता में तहरीर दी है, पुलिस जांच कर रही है।