आगरालीक्स.. अब सरकारी नौकरियों के लिए एक ही टेस्ट होगा, यह टेस्ट भी जिस जिले के हैं वहां होगा, राष्ट्रीय भर्ती संस्था द्वारा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट लिया जाएगा।
केंद्रीय कैबिनेट ने सरकारी नौकरियों के लिए एक ही टेस्ट पर मुहर लगा दी है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इन फैसलों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि देश में सरकारी नौकरियों के लिए 20 से अधिक भर्ती एजेंसियां हैं। सरकारी नौकरी के लिए युवाओं को बहुत से टेस्ट देने होते हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इसे समाप्त करने के लिए एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। राष्ट्रीय भर्ती संस्था कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट लेगी।