आगरालीक्स ..आगरा से 34 सवारियों सहित बस हाईजैक करने का आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड, आगरा में आरोपी प्रदीप गुप्ता अरेस्ट।
गुरुग्राम से मंगलवार को पन्ना मध्यप्रदेश जा रही स्लीपर बस को आगरा में न्यू दक्षिणी बाईपास पर सवारियों सहित हाईजैक करने की सूचना पर पुलिस सक्रिय हो गई। बस इटावा के बलरई में बुधवार दोपहर में मिली। सवारियों का किराया वापस कराया और झांसी में छोड दिया।
पुलिस ने मुख्य आरोपी को मुठभेड के बाद किया अरेस्ट
बस हाईजैक मामले का मुख्य आरोपी प्रदीप गुप्ता इटावा आरटीओ में दलाल है, वह अपने साथियों के साथ दो एसयूवी गाडियों को लेकर पहुंचा और बस हाईजैक की थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रदीप गुप्ता निवासी जैतपुर को मलपुरा क्षेत्र में मुठभेड के बाद अरेस्ट कर लिया, प्रदीप गुप्ता के पैर में गोली लगी है।