आगरालीक्स.. आगरा में आज रात 10 बजे से 55 घंटे का वीकएंड लॉकडाउन लग जाएगा, मास्क ना पहनने पर 500 रुपये जुर्माना, बढेगी सख्ती, क्या खुलेगा, क्या बंद रहेगा.
आगरा में 28 अगस्त की रात 10 बजे से 55 घंटे का लॉक डाउन लग जाएगा, लॉक डाउन में बाजार पूरी तरह से बंद रहेंगे, वेबजह बाहर निकलने वालों पर रोक रहेगी। इसे लेकर डीएम प्रभु एन सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक की, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एडीएम सिटी प्रभाकांत अवस्थी का कहना है कि दो दिन घर से बाहर ना निकलें, 55 घंटे शहर में जगह जगह नाकाबंदी की जाएगी, घर से बाहर घूमने वाले लोगों को चिन्हित किया जाएगा। बाजारों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। मास्क ना पहनने पर 500 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा।
मेडिकल स्टोर और शराब की दुकानें खुली रहेंगी
55 घंटे के लॉक डाउन में मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे, इन्हें आवश्यक सेवाओं में रखा गया है, बाजार पूरी तरह से बंद रहेंगे, इसके साथ ही शराब की दुकानें खुली रहेंगी।