आगरालीक्स ..आगरा के आंबेडकर विवि के बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी, एमकॉम के अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षा 11 सितंबर से होंगी, पढे क्या होगा तरीका।
यूजीसी के आदेश पर विवि के यूजी और पीजी अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षा कराई जा रही है, इसके आधार पर रिजल्ट जारी किया जाएगा। अन्य वर्ष के छात्रों को परीक्षा के बिना प्रमोट किया जा रहा है। ऐसे में विवि 11 सितंबर से बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी, एमकॉम अंतिम वर्ष और सेमेस्टर पाठयक्रम अंतिम वर्ष के करीब एक लाख छात्रों की परीक्षा 11 सितंबर से कराने जा रहा है। इस पर मंगलवार को होने जा रही परीक्षा समिति की बैठक में मुहर लगाई जाएगी।
इस तरह होगी परीक्षा
विवि के अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षा दो घंटे की होगी, इसमें वैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही मास्क अनिवार्य होगा। परीक्षा केंद्रों को सैनेटाइज कराया जाएगा।