आगरालीक्स .आगरा में अनलॉक 4 में श्री मनकामेश्वर मंदिर में सोमवार को आरती में शामिल हो सकेंगे, धार्मिक स्थल, ऐतिहासिक स्मारक खुल जाएंगे, क्या खुलेगा, क्या बंद रहेगा।
आगरा में एक सितंबर से अनलॉक 4 लागू हो जाएगा। अनलॉक 4 में 21 सितंबर से कोविड 19 के प्रोटोकॉल के तहत मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और सीमित श्रदृधालुओं के लिए मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारा सहित धार्मिक स्थल खुल जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डीएम प्रभु एन सिंह ने 21 सितंबर से धार्मिक स्थल भक्तों के लिए खोलने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही ताजमहल और आगरा किला को छोडकर अन्य ऐतिहासिक स्मारक एक सितंबर से खुल जाएंगे।
ये खुल जाएंगे
शिक्षकों के लिए स्कूल कॉलेज खुल जाएंगे
नौ से 12 वीं तक के छात्र स्कूल में शिक्षकों से सलाह लेने के लिए 21 सितंबर के बाद जा सकेंगे
उच्च शिक्षा संस्थान पीजी छात्र, रिसर्च स्कॉलर, कौशल एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र खुल जाएंगे।
मैरिज होम में 100 लोग शादी में हो सकेंगे शामिल
21 सितंबर से मैरिज होम में शादी समारोह में 100 लोग शामिल हो सकेंगे, मैरिज होम बुक किए जा सकेंगे। इसी तरह से अंत्येष्टि में 100 लोग शामिल को सकेंगे।
शुक्रवार रात 10 से सोमवार सुबह पांच बजे तक का वीकएंड लॉकडाउन रहेगा लागू
अभी आगरा सहित यूपी में शुक्रवार रात 10 से सोमवार सुबह पांच बजे तक का 55 घंटे का वीकएंड लॉकडाउन लागू रहेगा