आगरालीक्स.. आगरा सहित देश दुनिया की दोपहर 2 बजे तक की खबरें, कैफे में घुसी कार, 4 की मौत.
देश दुनिया की खबरें एनडीए, एनए की परीक्षा छह सितंबर को होगी। नेशनल डिफेंस एकेडमी और नेवल एकेडमी की परीक्षा छह सितंबर को होगी। एनडीए की परीक्षा साल में दो बार होती है लेकिन कोरोना के चलते पहली परीक्षा नहीं हो पाई, इसलिये छह दिसंबर को दोनों परीक्षा साथ होंगी। यूपी एससी द्वारा आयोजित परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिये गए हैं।
सुशांत केस में नया खुलासा
अभिनेता सुशांत सिंह की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। आठ जून को रिया चक्रवर्ती उसके घऱ पर ही थी, तभी सुशांत की बहन प्रियंका ने मैसेंजर एप के जरिये अपने भाई को डिप्रेशन की दवा लेने की हर रोज लेने की सलाह दी थी।
लोन पर मोहलत
कोरोना महामारी के चलते लोन पर मोहलत मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने कहा है कि लोन पर मोहलत की अवधि दो साल बढ़ाई जा सकती है।
डा. कफील की रिहाई के आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने डा, कफील खान को तुरंत रिहा करने के आदेश दिये हैं। कोर्ट ने डा, कफील की एनएस के तहत गिरफ्तारी और हिरासत अवधि बढ़ाये जाने को गैरकानूनी करार दिया है।
हरदोई में तीन की हत्या
उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था लगातार चरमरा रही है। बीती रात हरदोई जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की उनके ही घर में गला दबाकर हत्या कर दी गई। वारदात टंडियावां थाना क्षेत्र के कुआं मऊ की है।
माफिया पर शिकंजा
उत्तर प्रदेश सरकार ने माफिया पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बाहुबली सांसद अतीक अहमद पर कार्रवाई के साथ ही उसके सहयोगी दिलीप मिश्रा के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है, उसकी 12 संपत्तियां जब्त की जाएँगी।
कैफे में घुसी कार
दक्षिणी मुंबई के क्रोफोर्ड मार्केट में बने एक कैफे में तेज रफ्तार कार के घुसने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
टेलीकॉम कंपनियों को राहत
एजीआर (एडजस्टेड ग्रास रेवेन्यू) मामले में सुप्रीम कोर्ट ने टेलीकॉम कंपनियों को बड़ी राहत दी है, उन्हें एजीआर बकाया चुकाने के लिए दस साल का वक्त मिल गया है। वोडा फोन आइडिया और भारतीय एयरटेल ने 15 साल की मोहलत मांगी थी।