आगरालीक्स. आगरा में डिलीवरी का बिल ना दे पाने पर हॉस्पिटल ने दंपती से बच्चा खरीद लिया, हॉस्पिटल पर कार्रवाई, सील।
आगरा के शंभुनगर यमुना पार निवासी शिव चरन ने गभर्वती पत्नी बबीता को जेपी हॉस्पिटल, ट्रासं यमुना कॉलोनी में भर्ती कराया। आरोप है कि 24 अगस्त को आपरेशन से डिलीवरी हुई। अस्पताल ने 35 हजार का बिल बना दिया, शिव चरन का आरोप है कि बिल जमा करने के लिए दो दिन का समय मांगा था। हॉस्पिटल ने बिल जमा करने के लिए, जब 35 हजार रुपये जमा नहीं कर सका तो हॉस्पिटल संचालन ने नवजात का एक लाख रुपये में सौदा करा दिया। उसमें से 35 हजार बिल के रुपये काटने के बाद 65 हजार रुपये देकर शिव चरन से नवजात ले लिया हॉस्पिटल संचालिका सीमा गुप्ता का मीडिया से कहना है कि शिव चरन ने नवजात को गोद दिया है। इसका लिखित में एग्रीमेंट भी किया गया।
हॉस्पिटल पर कार्रवाई, चार कमरे सील
इस मामले में रात को हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम पहुंची। जेपी हॉस्पिटल, आगरा के चार कमरे सील कर दिए है।