आगरालीक्स ..गुरु के बिना सफल होना असंभव है, ऐसे अलग अलग क्षेत्र के गुरुओं को सम्मानित किया गया।
रोटरी क्लब आगरा ताज सिटी की ओर से शनिवार को शिक्षक दिवस गुरूओं को सम्मानित करके मनाया गया। शहर के वे शिक्षक जो अपने शिष्यों का भविष्य बनाने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं उन्हें प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसमें स्कूल-काॅलेज से लेकर गीत-संगीत आदि तक विभिन्न कलाओं के शिक्षक शामिल रहे। इस बीच पदाधिकारियों ने अपने स्कूल के दिनों को लेकर चर्चा की और अपने शिक्षकों से मिली सीख को साझा किया। बताया कि कैसे उनके जीवन में उनके शिक्षकों अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। आज वे जो कुछ भी हैं अपने इन्हीं शिक्षकों की वजह से हैं। क्लब के अध्यक्ष डा. नरेंद्र मल्होत्रा ने बताया कि रोटरी क्लब अंतर्राष्ट्रीय-राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षक दिवस को उत्साहपूर्वक मनाता है। अलग-अलग शाखाओं द्वारा अलग-अलग स्थानों और मंचों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में रोटरी क्लब आगरा ताज सिटी ने कोरोना की वजह से आज आॅनलाइन प्लेटफाॅर्म को चुना और समस्त पदाधिकारियों ने शिक्षकों को भी इससे जोड़ा।
15 शिक्षकों को किया सम्मानित
एसएन मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य प्रो. संजय कालरा, आगरा काॅलेज कीं डा. रेखा पत्सारिया, नीलम मेहरोत्रा, डा. सोआमी प्यारी कौरा, डा. उमेश शुक्ला, पं केशव तलेगांवकर, प्रतिभा तलेगांवकर, डा. आशुतोष कुमार, डा. प्रशांत, मनीष कुमार, आशा कपूर, रोहित सक्सेना, यामिनी जी, गिनी अरोड़ा, निधि सिंह आदि शिक्षकों को सम्मान पत्र प्रदान करने के साथ ही रोटेरियन अंबरीश पटेल, शशि शिरोमणि, शिवराज भार्गव, डा. शरद गुप्ता, डा. नरेंद्र शुक्ला, अर्चना यादव, डॉ निहारिका मल्होत्रा, संजय गोयल आदि ने शिक्षकों से परिचित कराया। संचालन पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन राजेश सुराना ने किया।