आगरालीक्स.. आगरा में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने अपने टीचर्स को सरप्राइज दिया।
डॉक्टरों की संस्था सोसायटी ऑफ मेंस्ट्रुअल डिसऑर्डर एंड हाइजीन बच्चे और उनके टीचर्स के साथ एक वेबिनार आयोजित की। इस वेबिनार में आगरा के साथ ही कई शहरों के स्कूल प्रबंधन, डॉक्टर्स, टीचर्स और बच्चे एक साथ आए। तीसरी, चौथी और पांचवीं कक्षा के बच्चों ने अपने टीचर्स को विश किया और उनके साथ जमकर मस्ती की। निराली बोरा, जोहा ओवैस, शौर्य, अभिज्ञान, विहान, आर्यव, आश्मी आदि बच्चों ने कविता, पेंटिंग, फोटो कोलार्ज और गीत संगीत के जरिए शिक्षकों को ऑनलाइन बधाई दी। बच्चों के इस सरप्राइज से टीचर्स बेहद खुश थे और उन्होंने बच्चों को स्वर्णिम भविष्य के लिए शुभाशीष दिया।
मुख्य अतिथि के रूप में डॉ मृदुला, हिना जी, स्वाति राय ने वेबिनार को ज्वाइन किया। आयोजन को सफल बनाने में fogsi यंग टेलेंट कमेटी कीं चेयरपर्सन डॉ निहारिका मल्होत्रा का योगदान सराहनीय रहा। संचालन डॉ अपूर्व ने किया और वेबिनार डॉ शेहला जमाल की देखरेख में हुई।