आगरालीक्स ..आगरा में यमुना किनारा रोड वाटरवक्र्स चौराहे से जीवनीमंडी तक बंद होने से लोग परेशान हैं, यह रोड 30 सितंबर तक बंद रहेगा। यहां स्मार्ट सिटी योजना के तहत पाइप लाइन डाली जाएगी।
आगरा में स्मार्ट सिटी द्वारा 148 करोड के प्रोजेक्ट से वाटरवक्र्स से ताजगंज तक पाइप लाइन डाली जानी है। पहले चरण में वाटरवक्र्स से जीवनीमंडी तक 1200 एमएम की पाइप लाइन डालने का काम रविवार से शुरू हो रहा है। इस पाइप लाइन को डालने के लिए सडक के बीचों बीच तीन मीटर गहरी खुदाई करनी है, इसके लिए वाटरवक्र्स से जीवनीमंडी पुलिस चौकी तक का रास्ता बंद कर दिया गया है।
30 सितंबर तक बंद रहेगा रास्ता
वाटरवक्र्स से जीवनीमंडी पुलिस चौकी तक का रास्ता 30 सितंबर तक बंद रहेगा। ऐसे में लोग अलग अलग रास्तों से जा रहे हैं। भारी वाहनों की नो एंट्री सुबह पांच से रात 11 बजे तक रहेगी
इस तरह जा सकेंगे
जीवनीमंडी से वाटरवक्र्स की तरफ जाने के लिए विजय नगर चौकी होते हुए सुल्तानगंज की पुलिया और वहां से हाईवे से वाटरवक्र्स से जाएंगे
वाटरवक्र्स से जीवनीमंडी जाने के लिए भारी वाहनों को रामबाग चौराहे से अंबेडकर पुल होते हुए यमुना किनारा पहुंचाया जाएगा
आम लोग सुल्तानगंज की पुलिया से होते हुए जीवनीमंडी तक पहुंच सकेंगे
हाथी घाट की तरफ से आने वाले वाहन अंबेडकर पुल से रामबाग चौराहा होते हुए वाटरवक्र्स से पहुंचेंगे