आगरालीक्स.. आगरा में जिम में वर्कआउट कर रही महिला का वीडियो बनाने और अभद्रता करने पर दो आरोपी अरेस्ट। इससे पहले पुलिस ने तीन को अरेस्ट किया था, तीनों को कोर्ट से जमानत पर रिहा कर दिया गया।
आगरा में शुक्रवार को कमला नगर की जिम में वायु सेना में अधिकारी की रिश्तेदार महिला अपने देवर के साथ वर्कआउट करने गईं थीं, जिम में युवक महिला का वीडियो बनाने लगे,विरोध करने पर अभद्रता की, कुछ देर बाद युवक अपने साथियों को लेकर आ गए और महिला के देवर पर हमला करने की कोशिश की, उन्हें जिम में ना आने की चेतावनी देकर चले गए। इस मामले में पांच नामजद पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आयुष शर्मा प्रत्युष शर्मा और पिता बबलू पंडित को गिरफ्तार कर लिया था, इन तीनों को कोर्ट से जमानत मिल गई।
दो और अरेस्ट किए
पुलिस अधिकारियों का मीडिया से कहना है कि इस मामले में दो आरोपित पकड में नहीं आए थे, उन्हें भी अरेस्ट कर लिया है। इसमें से अभिषेक यादव ने ही जिम में वीडियो बनाना शुरू किया था, दूसरा साथी शशंका भी पुलिस ने पकड लिया है।