आगरालीक्स.. आगरा में नकली पेट्रोल बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा, तीन अरेस्ट, 82 रुपये की पेट्रोल 56 रुपये में की जा रही सप्लाई, इस तरह तैयार कर रहे पेट्रोल.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार रात को गोकुलपुरा, लोहामंडी में स्वाट टीम ने लोहामंडी पुलिस के साथ फैक्ट्री में छापा मारा। यहां से नकली पेट्रोल बनाने वाला सॉल्वेंट और रंग के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले केमिकल बडी मात्रा में मिले हैं। सीओ लोहामंडी रितेश कुमार सिंह का मीडिया से कहना है कि गोकुलपुरा निवासी वसीम फैक्ट्री चला रहा था, वसीम और उसके दो साथियों को अरेस्ट किया गया है।
इस तरह तैयार कर रहे थे नकली पेट्रोल
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फैक्ट्री में सॉल्वेंट के साथ पेट्रोल जैसा रंग और गंध लाने के लिए केमिकल मिलाकर नकली पेट्रोल तैयार की जा रही थी, इस पेट्रोल को ड्रमों में भरकर देहात में सप्लाई किया जा रहा था, ये सिकंदरा की एक फैक्ट्री से सॉल्वेंट खरीदते थे। दरअसल यह सॉल्वेंट जूता कारखानों में जूते के अपर और सोल को चिकाने के लिए सॉल्वेंट में रबड यानी पीपीएल और केमिकल मिलाकर पेस्ट तैयार किया जाता है।
36 रुपये में एक लीटर पेट्रोल, 56 रुपये में सप्लाई, बाजार में 82 रुपये रेट
फैक्ट्री संचालक और उसके साथियों से पूछताछ की जा रही है। अभी तक की पूछताछ में सामने आया है कि फैक्ट्री में नकली पेट्रोल तैयार करने पर 36 रुपये प्रति लीटर खर्चा आ रहा था, इस पेट्रोल को 56 रुपये प्रति लीटर बेच रहे थे और वहां से लोगों को 82 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल बेची जा रही थी।