आगरालीक्स.. आगरा देश के प्रदूषित शहरों में 4 वे नंबर पर रहा। यहां एक्यूआई 168 दर्ज की गई, इसका सामान्य स्तर 0 से 50 तक होना चाहिए।
आगरा में सीपीसीबी ने शनिवार को एक्यूआई 168 रिकॉर्ड किया गया, यह देश में चौथे नंबर पर रहा। इसमें भी सूक्ष्म कण पीएम 2 5 का स्तर अधिक रहा, ये सूक्ष्म कण शहर में खुदाई होने और बारिश ना होने के कारण बढ रहे हैं। धूप भी अधिक है, ऐसे में प्रदूषण का स्तर बढने से लोगों को परेशानी हो रही है।
देश के शहरों का एक्यूआई
ग्रेटर नोएडा 202
मंडी गोविंदगढ 190
भिवाडी 172
आगरा 168
फरीदाबाद 166
सोनीपत 162
मेरठ 160