आगरालीक्स.. आगरा में 188 दिन के बाद सूर्योदय के साथ ताजमहल खुल गया, सबसे पहले चीन और दिल्ली के पर्यटक ने ताजमहल का दीदार किया।
आगरा में 17 मार्च से बंद ताजमहल और आगरा किला 21 सितंबर को सुबह सूर्योदय होने के साथ ही खुल गए। 188 दिन बाद ताजमहल के खुलने पर पूर्वी गेट प्रवेश द्वारा से चीन के पर्यटक एल चीया और ताजमहल के पश्चिमी गेट से दिल्ली के शुभम सिंह ने प्रवेश दिया। ये दोनों ताजमहल का सबसे पहले दीदार करने वाले पर्यटक रहे। ताजमहल सूर्यास्त तक खुलेगा।
ताजमहल में एक दिन में 5000 और आगरा किला में एक दिन में 2500 पर्यटकों को प्रवेश
ताजमहल में एक दिन में दो बार में 2500 2500 पर्यटकों को प्रवेश दिया जाएगा, इस तरह एक दिन में 5000 पर्यटक ताजमहल का दीदार कर सकेंगे । जबकि आगरा किला में एक दिन में 2500 पर्यटक ही ताजमहल का दीदार कर पाएंगे।
दीदार ए ताज के नियम
टिकट विंडो बंद रहेंगी। प्रवेश केवल ऑनलाइन टिकट से होगा। www.asiagracircle.nic.in या www.asipayumoney.com से ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। स्मारकों पर क्यूआर कोड स्कैन कर ऑनलाइन पैमेंट कर भी टिकट बुक किया जा सकेगा।
पर्यटकों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। बुखार आने सहित कोरोना के अन्य लक्षण होने पर ताजमहल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
पर्यटकों के लिए शारीरिक दूरी का पालन करना और फेस मास्क लगाना अनिवार्य होगा।
स्मारकों पर रजिस्टर में सभी पर्यटकों का विवरण दर्ज किया जाएगा।
स्मारक में ग्रुप फोटोग्राफी की इजाजत नहीं होगी।
पर्यटकों को दीवारों व रेलिंग से दूर रहना होगा।
शू कवर, पानी की बाेतल, टिश्यू पेपर आदि उन्हें डस्टबिन में डालने होंगे।