आगरालीक्स… ताजमहल खुला स्कूल और धार्मिक स्थल अभी बंद। बाजारों में रौनक। देश-दुनिया की अभी तक की खबरें।
आगरा में लंबे अंतराल के बाद आज से ताजमहल समेत अन्य ऐतिहासिक इमारतें खुल गईं। आगरा में लंबे अंतराल के बाद आज से ताजमहल समेत अन्य ऐतिहासिक इमारतें खुल गईं। लेकिन दोपहर तक ताजमहल देखने के लिए गिने-चुने ही पर्यटक पहुंचे। ताजमहल और किला पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए थे। पर्यटकों के साथ ताजमहल पर फोटोग्राफर भी कम ही नजर आए। ताजमहल के आसपास के एम्पोरियम भी पूरी तरह से बंद रहे। कमोबेश यही हालात आगरा किला के भी नजर आए। क्षेत्र के लोगों का कहना था कि अभी इस माह तो पर्यटकों की संख्या में कमी रहेगी। अगले माह से स्थिति में कुछ बदलाव आ सकता है। वहीं जिले के स्कूल-कॉलेज आज पूरी तरह से बंद रहे।
आठ सांसद सस्पेंड
राज्यसभा के सभापति वैंकेया नायडू ने रविवार को हुई घटना को राज्यसभा के लिए सबसे खऱाब दिन बताया। उन्होंने कहा कि कुछ सांसदों ने पेपर फेंके, माइक को तोड़ दिया, रूल बुक को फाड़ा गया और उपसभापति को धमकी दी गई तथा उन पर आपित्तजनक टिप्पणी की गई। इसलिए हंगामा करने वाले आठ राज्यसभा सांसदों को एक सप्ताह के लिए सदन से निलंबित कर दिया दिया गया है। निलम्बित होने वाले सदस्यों में डेरेक ओ ब्रायन, संजय सिंह, रिपुन बोरा, नजीर हुसैन, केके रागेश, ए करीम, राजीव साहब और डोला सेन हैं।
कई बड़े फिल्मी सितारों को समन
अभिनेता सुशांत सिंह मामले की जांच कर रही एनसीबी इस हफ्ते सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, सिमोन खम्बाटा और रकुलप्रीति को समन भेजने वाली है। आज एनसीबी ने सुशांत की पूर्व सैकेट्री मोदी और टेलेंट मैनेजर जया, साहा से पूछताछ कर रही है।
इमारत गिरी, दस मरे
ढाणे से सटे भिंव़डी में आज तड़के एक तीन मंजिला इमारत गिरने से सात बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गई, वहीं 11 घायल हुए हैं। इमारत के मलबे में कुछ और लोग फंसे हुए हैं। बड़े स्तर पर रेस्क्यू कार्य चल रहा है।
86 हजार नये संक्रमित
देश में कोरोना का कोहराम लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 86951 नए मामले प्रकाश में आए है। इसी अवधि में 1,130 लोगों की मौत हो गई। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 54,87,580 और मरने वालों की संख्या 87,882 हो गई है। राहत की बात यही है कि अब तक 43,96,399 लोग कोरोना को मात देकर अपने घरों को लौट चुके हैं।
बिहार को पीएम की नई सौगातें
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार को सौगात मिलने का सिलसिला जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार को करीब 14 हजार करोड़ रुपये की सौगात दी। पीएम मोदी ने नौ हाइवे प्रोजेक्ट के साथ बिहार के करीब 46 हजार गांवों को ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ने के लिए घर-घर तक फाइबर योजना का उद्घाटन किया।