आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना पॉजिटिव दो और मरीजों की मौत, कोरोना के 97 नए केस आए हैं, कोरोना संक्रमितों की संख्या 5326 पहुंच गई है।
आगरा में 24 सितंबर को कोरोना के 97 नए केस आए हैं, 64 साल के ताजगंज निवासी कोरोना पॉजिटिव मरीज और 68 साल के सदर निवासी कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई। इन्हें कोरोना के साथ ही अन्य बीमारियां भी थीं।
975 मरीजों का चल रहा इलाज
कोरोना संक्रमित 4229 मरीज ठीक हो चुके हैं, 975 मरीज भर्ती हैं। इनका इलाज चल रहा है।