अलीगढ़लीक्स.. अलीगढ़ में कब्र खोदकर शव बाहर निकाला, क्षत विक्षत शव देखकर भडके लोग, पुलिस ने समझा बुझाकर किया शांत, शव दोबारा दफन किया गया, पुलिस जांच में जुटी है।
अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज के गांव अकराना बहरामपुर निवासी शमशाद (60) पुत्र बशीर की 20 फरवरी को बीमारी से मौत हुई थीं । उन्हें दफना दिया गया, सोमवार को कब्र के बाद क्षत विक्षत शव देकर लोगों की भीड जुट गई, शव से सिर गायब था, इसे देख स्थानीय लोगों ने हंगामा किया, पुलिस ने लोगों को शांत कराया, शव को दोबारा दफना दिया गया। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।