आगरालीक्स ..आगरा के अर्पित पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा में प्रदेश में अव्वल रहे, उप्र संयुक्त प्रवेश परीक्षा (यूपीजेईई) पालिटेक्निक 2020 का परिणाम सोमवार शाम जारी कर दिया गया।
प्रदेश के पॉलीटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश के लिए यूपीजेईई पालिटेक्निक 2020 परीक्षा आयोजित की गई। आगरा के कमला नगर निवासी पंकज कुमार जैन और सीमा जैन के पुत्र अर्पित ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए हुई ग्रुप-के की परीक्षा में प्रदेश में पहला स्थान पाया। अर्पित ने 12वीं इसी वर्ष कमला नगर स्थित सुमित राहुल गोयल मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से 94 फीसद अंक प्राप्त कर की। वहीं 10वीं सेंट फ्रांसिस स्कूल से 9.6 सीजीपीए के साथ पास की थी। अर्पित के बड़े भाई पुल्कित चार्टर्ड एकाउंटेंट की तैयारी कर रहे हैं।