अलीगढ़लीक्स.. हाथऱस में गत दिनों सामूहिक बलात्कार का शिकार दलित युवती की आज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। गैंगरेप की यह घटना बीती 14 सितंबर को हाथरस के थाना चंदपा क्षेत्र में हुई।
पीड़िता की काट दी थी जीभ गैंगरेप के बाद आरोपियों ने युवती के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसकी जीभ को भी काट दिया था। युवती को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर सोमवार को युवती को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आज सुबह उसने दम तोड़ दिया। युवती का शव शाम तक गांव लाया जाएगा। वहीं उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।