आगरालीक्स.. आगरा में सफाई कर्मियों का प्रदर्शन, कूडा नहीं उठाया, स्मारकों पर काम बंद, हाथरस में सपाईयों पर लाठी चार्ज, हाथरस प्रकरण को लेकर वाल्मीकि समाज का गुस्सा सड़कों पर आ गया है। गुस्साए समाज के लोगों ने गली-मोहल्लों से लेकर ऐतिहासिक इमारतों तक में सफाई कार्य ठप कर दिया है। नगर निगम से शहीद स्मारक तक जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया है। शहर में सफाई कार्य ठप हो गया है।
आगरा में नगर निगम से शहीद स्मारक तक प्रदर्शन
आगरा में नगर निगम से शहीद स्मारक तक प्रदर्शन किया गया, हाथरस प्रकरण में पुलिस की कार्रवाई पर आक्रोश व्यक्त करते हुए दोषियों को फांसी देने की मांग की गई। कॉलोनियों से लेकर एत्माउददौला, मेहताब बाग में सफाई का काम ठप कर दिया, कॉलोनियों से कूडा नहीं उठाया। महात्मा गांधी जयंती पर सफाई ना करने की चेतावनी दी है।

हाथरस में सपाईयों पर लाठी चार्ज
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश पदाधिकारियों के नेतृत्व में अलीगढ़ हाथऱस के लिए रवाना हुआ। हाथरस में पुलिस ने किसी भी प्रतिनिधिमंडल को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। सासनी पहुंचने पर सपा के प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया लेकिन सपाई बेरीकेडिंग तोड़ दिया और बाईपास से होते हुए हाथरस को रवाना हो गए। सूचना मिलने पर हाथरस बाईपास पर ही पुलिस फोर्स ने प्रतिनिधिमंडल को घेर लिया और वापस लौटने को कहा, इस पर नोकझोंक के साथ हाथापाई हो गई। पुलिस ने सपा प्रतिनिधिमंडल पर लाठीचार्ज कर दिया।
घायल अलीगढ़ भेजे
पुलिस ने सपा प्रतिनिधिमंडल पर लाठीचार्ज कर दिया, जिससे अलीगढ़ के सपा नेता अशोक यादव समेत कई सपा नेता घायल हो गए हैं। पुलिस द्वारा सपाइयों पर लाठीचार्ज किए जाने के बाद कुछ सपाई तितर-बितर हो गए, जबकि लाठीचार्ज में घायल हुए सपा नेता अशोक यादव, गिरीश यादव समेत कई सपाइयों को बस में बैठाकर अलीगढ़ भेज दिया गया है।
धरने के बाद सपाइयों को वापस भेजा
सपा प्रतिनिधिमंडल एमएलसी असीम यादव, जसवंत यादव, मूलचंद निम, ओमवती बुआ, पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में सपाई पीड़ता के गांव के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। सपा प्रतिनिधिमंडल को गांव में घुसने नहीं दिया गया है। काफी देर बाद पुलिस फोर्स ने सपाइयों को बसों और उनकी गाड़ियों में बैठाकर सादाबाद की ओर भेज दिया। सपाइयों का आरोप रास्ते में सपाइयों ने उनकी गाड़ियों पर पथऱाव भी किया, जिसससे उनकी गाड़ी के शीशे टूट गए।
एसआईटी की टीम ने परिजनों के लिए बयान
सीएम के आदेश पर गठित एसआईटी की टीम ने आज गैंगरेप पीड़िता के घर जाकर उसके परिजनों के बयान लिए। गृहसचिव श्रीभगवान स्वरूप, पुलिस उपमहानिरीक्षक चंद्रप्रकाश, पीएसी आगरा की सेनानायक श्रीमती पूनम सुबह ही गांव में पहुंच गए और परिजनों और ग्रामीणों के बयान लिए। दोपहर तक टीम गांव में ही जमी हुई थी।
गांव को छावनी में किया तब्दील
गैंगरेप पीड़िता का गांव थाना चंदपा पर अलीगढ़-आगरा रोड के सहारे से अंदर जाकर है। गांव के बाहर और अंदर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा किसी को प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। सीडीओ और एडीएम पीड़िता के गांव के बाहर पुलिस फोर्स के साथ तैनात हैं। डीएम और एसपी थाना चंदपा में डेरा डाले हुए हैं।