आगरालीक्स… आगरा में अनलॉक 5 लागू, हाथरस प्रकरण में सफाई कर्मियों ने काम किया ठप, बिहार में नामांकन, देश दुनिया की दोपहर एक बजे तक की खबरें।
बिहार में नामांकन प्रक्रिया शुरू
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज 16 जिलों की 71 विधानसभा सीटों के लिए आज से आठ अक्टूबर तक प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे, जबकि 12 अक्टूबर को नाम वापसी होगी। इन सीटों पर 28 अक्टूबर को मतदान होगा। पहले चरण में मतदान में नीतीश सरकार के सात मंत्रियों की किस्मत का फैसला होना है।
तिहाड़ में कैदी की हत्या
एशिया की सबसे सुरक्षित माने जाने वाली तिहाड़ जेल एक कैदी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। 24 सितंबर की इस घटना का बुधवार को वीडियो जारी होने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। मृतक के परिजन जेल प्रशासन पर सांठगांठ का आरोप लगा रहे हैं।
बिहार से हो सकता है रेल राज्यमंत्री
कोरोना की चपेट में आने से रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी की मौत के बाद केंद्रीय केबीनेट में खाली पड़ी हुई जगह को भरने की कवायद तेज हो गई है। भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बंगाल के किसी भाजपा सांसद के नया रेल राज्यमंत्री बनाए जाने की संभावना है। केंद्रीय मंत्रिमंडल में अभी बंगाल से दो राज्यमंत्री हैं। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अगला रेल राज्यमंत्री बिहार से ही बनाए जाने की ज्यादा संभावना है।
रेणु के घर से पांडुलिपियां चोरी
पदमश्री से सम्मानित साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु के घर से ताला तोड़कर चोरी हो गई। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि चोर घर में रखा कीमती सामान को छोड़कर रेणु की कई महत्वपूर्ण कृतियों की ओरिजनल कापियां चोरी कर ले गए। पटना के थाना कदमकुआं क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित रेणु के घर के ताले तोड़कर उनके हस्ताक्षर वाली पहली परिकथा पलटू बाबू रोड, ठुमरी, अधूरी रचना कागज की नाव, दर्जोनों दर्लभ चिट्ठियां तथा दूसरे रचनाकारों की दर्जनों किताबें चुराकर ले गए।
दो दिन पहले भाजपा में शामिल नेता की हत्या
बिहार की राजधानी पटना में आज सुबह भाजपा के जयंत मंडल उपाध्यक्ष राजेश कुमार झा राजा बाबू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बेअर थाना क्षेत्र के प्रताप नगर में सीताराम उत्सव हाल के पास आज सुबह एक बाइक पर सवार दो नकाब पोश बदमाशों ने राजाबाबू की कनपटी पर सटाकर उस समय गोली मार दी, जब वह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। राजा बाबू ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।