नई दिल्ली. तीन अक्टूबर। कोरोना का कोहराम अभी थमने का नाम नहीं ले रहा। भारत में कोरोना वायरस की चपेट में आकर अब तक एक लाख से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं।
पिछले 24 घंटों में 1069 लोगों की मौत हो गई। 201 दिनों में देश में 1,00,842 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 54,73544 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें बीते 24 घंटों में संक्रमित हुए 79,476 लोग शामिल हैं। राहत की बात यही है क कोरोना को मात देने वालों की संख्या 54, 27,706 हो गई। देश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 9,44,996 हो गई। आंकड़ों के मुताबिक रिकवरी रेट 83.84 फीसदी हो गई है, जबकि एक्टिव मरीज 14.59 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.55 फीसदी हो गई है।
अब तक 515 डाक्टरों की मौत
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने शुक्रवार को एक चौंकाने वाला आंकड़ा जारी किया। जिसमें पता चला कि देश में अब तक कम से कम 500 डॉक्टरों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हुई है। आईएमए ने मृतक डॉक्टरों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है। आईएमए के अध्यक्ष डॉ. राजन शर्मा के मुताबिक देशभर में उनकी 1746 शाखाएं हैं। जिसके जरिए पता चला कि अब तक कोरोना वायरस से 515 डॉक्टरों की मौत हो चुकी है। ये सभी एलोपैथ के डॉक्टर थे।
ट्रम अस्पताल में भर्ती
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।