आगरालीक्स.. सोशल मीडिया पर बाबा का ढाबा ट्रेंड कर रहा है, मटर पनीर खाने के लिए बॉलीवुड ने अपील की, आगरा में अम्मा की चाय और बाबा का ढाबा है, पढे पूरी स्टोरी।
वसुंधरा टी शर्मा ने बुधवार को मालवीय नगर, दिल्ली स्थित बाबा का ढाबा का वीडियो टवीट किया। इस वीडियो में वे बाबा का ढाबा पर पहुंचे, 80 साल के बुजुर्ग कांता प्रसाद रोने लगे, उन्होंने मटर पनीर बनाया था लेकिन कोई खरीदने नहीं आ रहा था। टवीट किए गए वीडियो में वसुंधरा टी शर्मा ने बाबा का ढाबा, ब्लाक बी शिवालिक कालोनी, हनुमान मंदिर के सामने मालवीय नगर, दक्षिण दिल्ली का पता बताते हुए बाबा कांता प्रसाद का हौसला बढाया किए रोएं नहीं, ऊपर बाला आपके साथ है, साथ ही दिल्ली के लोगों से अपील की कि वे बाबा के ढाबा पर जाएं और खाना खाएं।
1990 से कांता प्रसाद चला रहे बाबा का ढाबा
कांता प्रसाद की उम्र 80 साल है, वे मालवीय नगर, दक्षिण दिल्ली में 1990 से बाबा का ढाबा चला रहे हैं, लेकिन कोरोना के बाद से ढाबा पर लोगों का आना बंद हो गया। कांता प्रसाद बिक्री ना होने से दुखी थे।
चाय से लेकर रोटी सब्जी
कांता प्रसाद के बाबा के ढाबा पर चाय, रोटी, सब्जी दाल मिलती है, लेकिन कोरोना के बाद से बिक्री बंद हो गई थी।
बालीवुड ने की अपील
एक्ट्रेस रवीना टंडन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि बाबा के ढाबा पर जाकर खाना खाएं और अपना फोटो भेजें, मैं स्वीट मैसेज लिखुंगी, इसी तरह कई बालीवुड के स्टार ने लोगों से अपील की है कि बाबा का ढाबा पर जाएं और खाना खाएं।
आगरा में भी अम्मा की चाय और बाबा का ढाबा
कोरोना के बाद से आगरा में भी ढकेल पर ढाबा चलाकर अपना घर चला रहे, इनका भी बुरा हाल है। छोटे ही नहीं बडे रेस्टोरेंट का भी हाल अच्छा नहीं है।