आगरालीक्स ..श्री बांके बिहारी मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए दोबारा बंद, श्रद्धालुओं की भीड उमडने पर श्री बांके बिहारी मंदिर के पट 19 अक्टूबर से बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं।
मथुरा के व्रंदावन में 7 महीने बाद नवरात्र के पहले दिन श्री बांके बिहारी मंदिर क पट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे, 400 श्रद्धालुओं को दर्शन करने की अनुमति दी गई थी।
मगर, पहले ही दिन करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने श्री बांके बिहारी के दर्शन किए।
वेबसाइट पर पंजीकरण कराने वालों का ही दर्शन की दी गई अनुमति
श्रद्धालुओं की भीड उमडने में बदलाव किया गया, रविवार से श्री बांके बिहारी मंदिर की वेबसाइट पर पंजीकरण कराने वालों को ही प्रवेश देने के आदेश जारी किए गए। लेकिन वेबसाइट ठीक से काम नहीं कर सकी और आनलाइन पंजीकरण नहीं हुए, दूसरे दिन रविवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड उमड पडी। श्री बांके बिहारी मंदिर प्रबंधन ने 19 अक्टूबर से अगले आदेश तक मंदिर के पट बंद करने के आदेश जारी किए हैं। रविवार शाम तक श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के पट खुले हुए हैं।