आगरालीक्स आगरा में कोरोना से एक और मौत हो गई, कोरोना के 39 नए केस आए हैं, कुल केस 6859 पहुंच गए हैं।
आगरा में 21 अक्टूबर को कोरोना सिकंदरा निवासी 78 साल के कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई। कोविड निमोनिया होने पर भर्ती किया गया था। कोरोना पॉजिटिव 139 की मौत हो चुकी है। 39 नए केस आने के बाद कोरोना पॉजिटिव की संख्या 6859 पहुंच गई है। इसमें से 6260 मरीज ठीक हो गए हैं। 460 मरीज भर्ती हैं।