आगरालीक्स.. आगरा में एक से 14 नवंबर तक सभी बाजार खुलेंगे, त्योहार पर साप्ताहिक बंदी खत्म कर दी गई है।
आगरा में साप्ताहिक बंदी पर हर रोज एक बाजार बंद रहता है। मगर, अब त्योहार पर बाजारों में भीड बढने लगी है। ऐसे में आगरा व्यापार मंडल ने डीएम प्रभु एन सिंह और एसएसपी बबलू कुमार से साप्ताहिक बंदी पर बाजार बंद ना करने की मांग की थी, जिला प्रशासन ने कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए एक से 14 नवंबर तक साप्ताहिक बंदी खत्म कर दी है, इस दौरान सभी बाजार खुले रहेंगे।
भीड ना हो, इसलिए सभी बाजार खुलें
आगरा व्यापार मंडल ने तर्क दिया था कि त्योहार पर लोग खरीदारी कर रहे हैं, ऐसे में साप्ताहिक बंदी पर बाजार बंद रहेंगे तो लोग जो बाजार खुले हुए हैं वहां पहुंचेंगे, इससे भीड बढ जाएगी। जिला प्रशासन ने आगरा व्यापार मंडल के तर्क को मानते हुए एक से 14 नवंबर तक सभी बाजार खोलने की अनुमति दे दी है। साथ ही आगाह किया है कि कोरोना प्रोटोकाल का पालन किया जाए, मास्क का इस्तेमाल करें और सैनेटाइजर प्रयोग करें।