आगरालीक्स ..आगरा में मेट्रो ट्रेन का ट्रैक बनाने के लिए बडी मशीनें आएंगी, यूपी में अधिकारियों की छुटटी रदृद, आगरा सहित देश दुनिया की अभी तक की खबरें।
यूपी के अफसरों की छुट्टी रद्द
उत्तर प्रदेश में त्योहारों को देखते हुए सभी सरकारी अधिकारियों की छुट्टी कैंसिल कर दी गई हैं। प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा है कि वर्तमान में त्योहारों का समय है। ऐसे में जिलाधिकारी अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी अपरिहार्य परिस्थितियों के लिए तैयार रहें और अवकाश न लें।
संक्रमितों का आंकड़ा 81 लाख पार
देश में 48,268 नये कोरोना संक्रमितों के सामने आने के बाद कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 81,37,119 हो गया है। बीते 24 घंटों में 551 मरीजों की मौत के बाद देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 1,21,641 हो गई है। देश में कोरोना रिकवरी रेट 91.34 प्रतिशत तथा एक्टिव केसों की संख्या 7.16 प्रतिशत हो गई है।
बलिदान दिवस पर इंदिरा का स्मरण
लौह महिला के नाम से प्रसिद्ध देश की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने उनका श्रद्दापूर्वक स्मरण किया। राहुल गांधी ने ट्वीट करके एक श्लोक लिखा है- असतो या सद् गमय, तमसो मा ज्योतिर्गमय, मृत्योकामृतं सद् गमय, असत्य से सत्य की ओर, अंधेरे से प्रकाश की ओर, मृत्यु से जीवन की ओर। शुक्रिया दादी। आपने मुझे इन शब्दों का सही अर्थ समझाया और इन शब्दों के साथ जीना सिखाया।
तुर्की में भूकंप से तबाही, सुनामी का खतरा
तुर्की में विनाशकारी भूकंप से भारी तबाही हुई है। रियक्टर पैमाने पर 7 तीव्रता के इस भूकंप में अब तक 17 लोगों के मरने और 700 से ज्यादा लोगों के जख्मी होने की खबर है। सबसे ज्यादा नुकसान इजामेट में हुआ है। भूकंप का केंद्र एजियर सागर बताया गया है। इस भूकंप के बाद सुनामी का खतरा बढ़ गया है। भूकंप प्रभावित स्थानों पर राहत और बचाव कार्य बड़े पैमाने पर शुरू कर दिया गया है।
आगरा में बनेंगे पहले तीन मेट्रो स्टेशन
आगरा में केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय के सचिव डीएस मिश्रा आगरा के नगर निगम में अधिकारियों के साथ बैठक की, उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध महानिदेशक कुमार केशव ने बताया कि मेट्रो के पहले चरण में सिकंदरा से ताज पूर्वी गेट कारीडोर को बनाया जाएगा, पहले फतेहाबाद रोड, बसई और ताज पूर्वी गेट मेट्रो स्टेशन बनाने का काम जल्द शुरू होगा। फतेहाबाद रोड स्थित पीएसी ग्राउंड में मेट्रो का डिपो बनेगा, एक दो महीने में मेट्रो के निर्माण के लिए मशीनें आ जाएंगी।