आगरालीक्स ..आगरा से होकर जाने वाली ट्रेनों को निरस्त किया जा रहा है, ट्रेन के रूट भी बदले गए हैं, ट्रेन की यात्रा से पहले एक बार पता कर लें।
राजस्थान में गुर्जर आंदोलन चल रहा है, रेल की पटरी पर बैठकर आंदोलन किया जा रहा है। ऐसे में बयाना हिंंडौन के बीच रेल यातायात बाधित है। बुधवार को 14 ट्रेनें को रूट डायवर्ट कर निकाला गया। इससे लोग रिजर्वेशन निरस्त करा रहे हैं।
ये ट्रेनें की गईं निरस्त
निजामुददीन मुंबई सेंट्रल राजधानी, कोटा उधमपुर एक्सप्रेस, निजामुददीन कोटा जन शताब्दी स्पेशल, कोटा निजामुददीन जन शताब्दी स्पेशल ट्रेन को निरस्त कर दिया गया।
रूट डायवर्ट कर चलाई गईं ट्रेनें
देहरादून कोटा एक्सप्रेस, नई दिल्ली इंदौर एक्सप्रेस, इंदौर नई दिल्ली एक्सप्रेस, को जयपुर, सवाई माधोपुर, नागदा होकर रवाना किया गया। उदयपुर निजामुददीन एक्सप्रेस को चदरिया, रेवाडी जयपुर होकर निकाला गया।
जोधपुर और बीकानेर हावाडा का समय बदला
जोधपुर हावडा और बीकानेर हावडा का समय बदल दिया गया है, अब जोधपुर से चलकर जोधपुर हावडा आगरा फोर्ट स्टेशन पर सुबह 8 बजे पहुंचेगी, जबकि बीकानेर से चलकर आगरा फोर्ट पर ट्रेन सुबह 8. 30 बजे पहुंचेगी।