आगरालीक्स.. यमुना एक्सप्रेस वे पर डवल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई, हादसे में 15 यात्री घायल हैं, उन्हें भर्ती कराया गया है।
दिल्ली से औरैया के लिए जा रही सवारियों से भरी बस बुधवार रात को यमुना एक्सप्रेस वे पर टायर फटने से पलट गई। एक्सप्रेस के माइलस्टोन 113 पर अनियंत्रित होकर पलटी बस में एक दर्जन से अधिक सवारी घायल हो गई। घायलों को अलग अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यमुना एक्सप्रेस वे पर नोएडा की तरफ से डवल डेकर बस आ रही थी, बुधवार रात यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा में बस का टायर फट गया । बस अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई, इसके बाद बस पलट गई। हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर स्थानीय पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला। इससे एक्सप्रेस वे पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।
15 घायल, दो ही हालत गंभीर
हादसे में 15 यात्री घायल हो गए। औरैया के कजरिया निवासी शहनाज, एटा के कौंची सकीट निवासी महबूब की हालत गंभीर हैं।