आगरालीक्स….आगरा में करवाचौथ पर करोडों की ज्वैलरी बिकी, कानों की लटकन पर भारी पेंडेंट और मंगलसूत्र.
करवाचौथ पर्व पर सोने-चांदी की खरीद में जबरदस्त बूम आया है। करीब कई करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। अब बेहद शुभ लाभदायक पुष्य नक्षत्र सात-आठ नवंबर को पड़ रहा है। इसमें सोने-चांदी के आभूषण की खऱीदारी से धन-धान्य की वृद्धि होती है। करवाचौथ पर्व के लिए शहर के ज्वैलर्स के शोरूम और दुकानों पर तीन दिन पहले से ही खरीदारी शुरू हो गई थी। करवाचौथ के दिन पीक पर आ गई। करवाचौथ के मौके पर भी लाखों की खरीदारी हुई। इसमें प्रमुख रूप से छोटे डायमंड की ज्वैलरी, मंगलसूत्र, गले के हार, चूड़ियां आदि की खरीदारी हुई।
पुष्य नक्षत्र पर खरीदारी फलदायी
संजय प्लेस स्थित तनिष्क शोरूम के संचालक अनुराग बंसल ने बताया कि करवाचौथ पर्व के मौके पर डायमंड आयटम के साथ मंगलसूत्र, गले के हार समेत विभिन्न ज्वैलरी की खऱीदारी हुई है। पुष्य नक्षत्र में सोने की खऱीदारी को भी शुभ और धन-धान्य देने वाला होता है। इस मौके पर ही खरीदारी बेहतर और फलदायी होगी।
नई रेंज है उपलब्ध
एमजी रोज संजय प्लेस स्थित कक्कड़ ज्वैलर्स के संचालक परम कक्कड़ के मुताबिक करवाचौथ पर कारोबार सुकून देने वाला रहा है। शोरूम पर नई रेंज की हीरे के आइटमों के साथ मंगलसूत्र, चूडियां, गले के हार, कानों की लटकन समेत अन्य सामानों की बिक्री हुई है। त्योहारों के लिए स्पेशल आइटम तैयार कराए गए हैं। बेहतर रेंज में ज्वैलरी उपलब्ध रहेगी।
ज्वैलरी एग्जिविशन हुई है लगी
एमजी रोड अंजना सिनेमा के समीप स्थित लक्ष्मणदास ज्वैलर्स के संचालक रोहिन हेमदेव के मुताबिक करवाचौथ के मौके पर बेहतर खऱीदारी हुई थी। शोरूम पर त्याहारों के मौके के लिए एग्जिविशन लगी हुई है। खरीदारों द्वारा करवाचौथ की ज्वैलरी के लिए पहले ही बुकिंग करा ली गई थी। करवाचौथ की शाम तक सभी ग्राहकों की डिलिवरी कर दी गई थी। त्याहारों के लिए नई और बेहतर रेंज में ज्वैलरी उपलब्ध रहेगी।
पुष्य नक्षत्र में खऱीदारी का महत्व
रवि पुष्य नक्षत्र सात नवंबर को सुबह 8.4 मिनट से पुष्य नक्षत्र प्रारंभ होगा, जो आठ नवंबर रविवार तक रहेगा। पुष्य नक्षत्र को सभी 27 नक्षत्रों का राजा माना गया है। यह अत्यंत शुभ नक्षत्र है। इस नक्षत्र में सोने-चांदी, हीरे, जवाहारात, घरेलू साज-सामान, विवाह शादी से संबंधित वस्तुओँ की खरीदारी के लिए इस नक्षत्र को विशेष शुभफलदायक माना जाता है।