आगरालीक्स…आगरा के सर्राफा बाजार में हाजिर सोना-99.99 53300 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 99.5 के भाव 53000 रुपये प्रति दस ग्राम रहे। वहीं एमजी रोड स्थित लक्ष्मण दास ज्वैलर्स के संचालक रोहिन हेमदेव के मुताबिक उनके शोरूम पर ज्वैलरी के रेट 22 कैरेट में 4900 रुपये प्रति ग्राम के भाव रहे।
वायदा बाजार में भी तेजी
वायदा बाजार में एमसीएक्स पर शुक्रवार को सोना-51465 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर खुला, जो बिना किसी गिरावट के 51530 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। चांदी भी आज सुबह 62904 रुपये प्रति भाव पर खुली, जो बढ़कर 63180 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई। चांदी की कीमतों में भी सुबह खुलने के बाद कोई गिरावट दर्ज नहीं की गई।