आगरालीक्स.. दिल्ली में प्रदूषण बढने पर दीपावली पर पटाखों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है, आगरा में वायु प्रदूषण 373 तक पहुंच गया है।
दिल्ली में प्रदूषण बढने के साथ ही कोरोना भी बेकाबू होता जा रहा है, ऐसे में दीपावली पर बम पटाखे जलाने से प्रदूषण और बढ सकता था, यह कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए घातक हो सकता है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बैठक के बाद दिल्ली में सात से 30 नवंबर तक किसी भी तरह के बम पटाखे जलाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।
एक साथ करें लक्ष्मी पूजन
सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों से अपील की है कि वे एक साथ दीपावली पर 7 39 बजे लक्ष्मी पूजन करें, दीप जलाएं और कोरोना और प्रदूषण से मुक्ति का संकल्प लें।
आगरा में बेकाबू हो रहा प्रदूषण
आगरा में भी प्रदूषण का स्तर लगातार बढ रहा है। वायु गुणवत्ता सूचकांक का सामान्य स्तर 50 है लेकिन यह आगरा में 390 तक पहुंच चुका है, एक्यूआई गुरुवार को 373 तक पहुंच गया।