आगरालीक्स..आगरा के आयकर विभाग को फेसलैस असिस्मेंट योजना के तहत बनी
वेरिफिकेशन यूनिट का मुख्यालय बनाया, आगरा पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड का मुख्यालय
होगा।
आयकर विभाग में फेसलैस असिस्मेंट योजना लागू होने के बाद वेरिफिकेशन यूनिट गठित की गई हैं, इन यूनिट के मुख्यालय बनाए जा रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लिए रीजनल ई-असिस्मेंट सेंटर वेरिफिकेशन यूनिट आगरा को मुख्यालय बनाया गया है। मुख्यालय के प्रभारी प्रधान आयकर आयुक्त जयंत मिश्रा बनाए गए हैं। इस यूनिट के मुख्य आयकर आयुक्त देहरादून में होंगे।
आगरा यूनिट के प्रभारी बने संयुक्त आयकर आयुक्त जांच तरुण कुशवाहा
संयुक्त आयकर आयुक्त जांच तरुण कुशवाहा को आयकर वेरिफिकेशन यूनिट आगरा
का प्रभारी बनाया गया है। आगरा आयकर विभाग के वेरिफिकेशन यूनिट के अधिकारी आगरा, कानपुर, फर्रूखाबाद, एटा, गाजियाबाद, मेरठ, मुज्जफरनगर, देहरादून आदि में पदस्थापित किए गए हैं। रीजनल ई असिस्मेंट सेंटर बनाए जाने के बाद संपूर्ण असिस्मेंट व अन्य कार्य किए जाएंगे। सर्च व सर्च का कार्य इंवेस्टीगेशन यूनिट (जांच) इकाई द्वारा किया जाएगा। अन्य मामलों जैसे कर वसूली, प्रोसिक्यूशन, आडिट, ओब्जेक्शन, सीपी ग्राम, रैक्टिफिकेशन, अपील इफेक्ट आदि ज्यूरिडिक्शनल अधिकारियों द्वारा संभालें जाएंगे, इसका प्रधान आयकर आयुक्त का प्रभार रेनू जौहरी संभालेंगी।