आगरालीक्स.. आगरा में बडी वारदात खनन माफिया के गुर्ग ने सिपाही को कुचला, मौत पुलिस अधिकारी पहुंचे।
आगरा में दुस्साहसिक वारदात हुई है, खेरागढ क्षेत्र के सोन गांव में पुलिस को सूचना मिली थी कि खनन खनन माफिया के गुर्गे अवैध खनन कर ट्रैक्टर से बालू ले जा रहे हैं, इस सूचना पर खेरागढ थाने में तैनात सिपाही सोनू चौधरी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।
सिपाही पर चढा दिया ट्रैक्टर
सिपाही सोनू चौधरी ट्रैक्टर को रोकने लगे, खनन माफिया के गुर्गे ने ट्रैक्टर सिपाही पर ही चढा दिया, इससे वह ट्रैक्टर के नीचे दब गए, गुर्गे वहां से भाग गए, पुलिस कर्मियों ने ट्रैक्टर हटाकर शव को बाहर निकाला।
पुलिस अधिकारी पहुंचे
सिपाही की मौत की सूचना पर पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए हैं। सोनू चौधरी मूल रूप से अलीगढ के जटटारी थाने के रहने वाले थे।