आगरालीक्स.. आगरा के अंबेडकर विवि में पीजी में प्रवेश की अंतिम तिथि बढा दी गई है, अब 25 नवंबर तक प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आगरा के अंबेडकर विवि से संबदध कालेजों में पीजी में प्रवेश की अंतिम तिथि 15 नवंबर थी लेकिन बीए, बीएससी और बीकॉम थर्ड ईयर के सभी छात्रों के रिजल्ट घोषित नहीं हुए हैं, इसके चलते विवि प्रशासन ने अंतिम तिथि 25 नवंबर तक बढा दी है। अब 25 नवंबर तक पीजी कोर्स में प्रवेश लिया जा सकता है।