Friday , 11 September 2026
Home टॉप न्यूज़ Soor Sarovar bird sanctuary, Agra declared Ramsar Site #agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Soor Sarovar bird sanctuary, Agra declared Ramsar Site #agra

140

आगरालीक्स ..आगरा के सूर सरोवर पक्षी विहार (कीठम) को इंटरनेशनल पहचान मिल गई है, सूर सरोवर पक्षी विहार (कीठम) रामसर साइट घोषित किया गया है। दिवाकर श्रीवास्तव, चीफ वार्डन वाइल्ड लाइफ का मीडिया से कहना है कि
सूर सरोवर पक्षी विहार रामसर साइट घोषित हो गया है। यह आगरा मंडल का दूसरा और प्रदेश का आठवां वेटलैंड है।
300 हेक्टेअर की झील के टापुओं पर अंदर की ओर फ्लेमिंगो को उड़ान भरते हुए देखा जा सकता है। यहां बार हेडेड गूज, फ्लेमिंगों, पेलिकन, स्पून बिल, कूट, रेड क्रेस्टेड पोचार्ड, ग्रे क्रेस्टेड्र ग्रेब, ब्लैक टेल्ड गोविट, शावलर, ग्रे लेग गूज, कामन ग्रीन शेंक, कारमोरेंट, कामन सैंडपाइपर, स्पट बिल्ड डक, कांगो डक, व्हिसलिंग टील, ब्लैक नेक्ड स्टार्क की चहचहाहट सुनाई देती है। दुनियाभर के 30 हजार प्रवासी पक्षियों को हर वर्ष लुभाने वाला सूर सरोवर पक्षी विहार अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्व धरोहर ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी की तरह पहचाना जाएगा।
आगरा का चौथा स्थल
इससे पूर्व यूनेस्को द्वारा ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी को विश्व धरोहर घोषित कर अंतरराष्ट्रीय मान्यता दी जा चुकी है। सूर सरोवर पक्षी विहार आगरा का चौथा स्थल है, जिसे अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिली है। इससे पूर्व जनवरी में मैनपुरी के समान पक्षी विहार को रामसर साइट का दर्जा मिला था।

रामसर वेटलैंड साइट
वर्ष 1971 में ईरान के शहर रामसर में वेटलैंड (आर्द्रभूमि) पर सम्मेलन हुआ था। रामसर कंवेंशन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता देने से पूर्व ईको सिस्टम, वाइल्ड लाइफ समेत कई मानकों पर जांच की जाती है। 160 देशों द्वारा रामसर कंवेंशन स्वीकार किया गया है। रामसर साइट में दर्ज होने से वेटलैंड को मिलने वाले बजट व अंतरराष्ट्रीय सहयोग वृद्धि होती है।

सूर सरोवर पक्षी विहार
-सूर सरोवर पक्षी विहार का गजट 27 मार्च, 1991 को हुआ था।
-पक्षी विहार 400 हेक्टेअर क्षेत्र में फैला है।
-300 हेक्टेअर क्षेत्र में मानव निर्मित झील है। इसे गर्मियों में आगरा को पानी की आपूर्ति के लिए बनाया गया था।
-विहार में करीब 80 प्रजातियों के पक्षी मिलते हैं, जो झील व जमीन पर रहते हैं।
-यहां आने वाले प्रवासी पक्षियों की संख्या करीब 20 हजार है।
-यहां करीब 60 तरह की मछलियां झील में हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Bank employees in Agra went on strike over various demands, including a five-day work week….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 5 डे वर्किंग सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर...

टॉप न्यूज़

Agra News: Defence Minister Rajnath Singh is visiting Agra on Sunday, September 13…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में रविवार 13 सितंबर को आ रहे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह. ताजनगरी...

यूपी न्यूज

Agra News: Spurious fertilizer racket busted in Agra; 79 sacks of fertilizer seized, FIR registered against five individuals…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में नकली खाद के बिजनेस का भंडाफोड़, बोलेरो पिकअप और ईको...

बिगलीक्स

Mathura News: A couple in a live-in relationship stole a five-month-old baby from Mathura Railway Station; police have arrested them….#mathura

मथुरालीक्स…लिव इन में रह रहे प्रेमी—प्रेमिका ने किया था मथुरा रेलवे स्टेशन...

error: Content is protected !!