आगरालीक्स.. आगरा में दीपावली पर मिठाई की रिकॉर्ड बिक्री हुई, रात को कई मिठाई विक्रेताओं के यहां स्टॉक खत्म हो गया, ड्राई फ्रूटस से ज्यादा लोगों ने मिठाई खरीदी।
आगरा में दीपावली पर शुक्रवार को जमकर मिठाई की बिक्री हुई, शहर के प्रतिष्ठित मिठाई विक्रेताओं के साथ कालोनियों में मिठाई की दुकानों पर लोगों की भीड लगी रही। मिक्स मिठाई के साथ ही लोगों ने ड्राई फ्रूट और गिफ्ट भी खरीदे। शाम से रात तक मिठाई विक्रेताओं के यहां भीड लगी रही।
300 से 1000 रुपये तक के डिब्बे
मिठाई विक्रेताओं के यहां 300 से 1000 रुपये तक के डिब्बों की बिक्री खूब हुई, मिक्स मिठाई के साथ ही अलग अलग तरह की मिठाई भी बिकी, मिठाई वितरित करने के लिए बडी संख्या में मिठाई खरीदी गई।