आगरालीक्स.. आगरा में पंचकुइया कोठी मीना बाजार का रास्ता 42 दिन बाद आज से खुलेगा। यह रास्ता रेलवे ओवर ब्रिज के कार्य के चलते बंद था। इससे शाहगंज, लोहामंडी में जाम लग रहा था।
आगरा में पंचकुइयां कोठी मीना बाजार स्थित आरयूबी के मरम्मत कार्य के लिए आठ अक्टूबर को ब्लॉक लिया गया था। इसके चलते पंचकुइयां कोठी मीना बाजार रास्ता बंद कर दिया गया था। इससे लोगों को परेशानी हो रही थी, शाहगंज, लोहामंडी में भीषण जाम लग रहा था, लोग परेशान हो रहे थे।
42 दिन बाद आज से खुलेगा रास्ता
रेलवे के वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव का मीडिया से कहना है कि आरयूबी का काम पूरा हो गया है, 22 नवंबर रविवार को सुबह 10 बजे से रास्ता खोल दिया जाएगा।
25 से बंद हो रहा मदिया कटरा का रास्ता
रेलवे द्वारा मदिया कटरा के आरओबी ब्रिज पर मरम्मत कार्य कराया जाना है। इसके लिए हरीपर्वत से मदिया कटरा का रास्ता 25 नवंबर को बंद किया जा रहा है। इस रोड के बंद होने से लोगों को बहुत परेशानी होगी। हरीपर्वत आने के लिए लोगों को लंबा चक्कर लगाना पडेगा। इसके साथ ही भीषण जाम लगेगा।