आगरालीक्स ..आगरा में गोपाष्टमी पर श्री गिरार्ज जी सेवा मंडल द्वारा वाटरवर्क्स स्थित अग्रवन गौशाला में गोपाष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। जहां मंडल के सदस्यों ने विधि विधा से गऊ माता व बछड़े का पूजन कर कोरोना मुक्त विश्व के लिए प्रार्थना की।
सर्वप्रथन गऊ माता के चंदन का तिलक लगाकर माला पहनाई गई। पालक व अन्य हरी सब्जियां, गुड़ चना, चूनी आदि खिलाकर गऊ माता की परिक्रमा की। सदस्यों ने कहा कि गऊ माता की सेवा से व्यक्ति धन धान्य से सम्पन्न होता है साथ रोगों से मुक्त रहता है। गऊ माता से कोरोना मुक्त विश्व की कामना करते हुए सभी शहरवासियों से दो गज की दूरी व मास्क अवश्य लगाने जैसे कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करने का अनुरोध किया। कहा कि इन नियमों का पालन करने में हमारा ही नहीं हमारे परिवार और शहरवासियों का भी हित है। इस अवसर पर मुख्य रूप से संस्थापक नितेश अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, राम भाई (कुलभूषण गुप्ता), संतोष मित्तल, अंकुर अग्रवाल, विकास जैन, अमित अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, लक्ष्मण सिंघल, नरेन्द्र गर्ग आदि उपस्थित थे।