आगरालीक्स.. आगरा में पुलिस ने छापा, घर की दीवार तोडी, दीवार से बडी संख्या में शराब के पाउच।
आगरा पुलिस द्वारा नकली शराब की धरपकड के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सीओ सदर महेश कुमार ने टीम के साथ बसई, ताजगंज के एक घर में छापा मारा। पुलिस टीम ने घर की दीवारों को तोडा, इसमें से कच्ची शराब के पाउच निकले। टीम ने तीन को अरेस्ट किया है।
बाथरूम से लेकर रसोई के पर्श में पाउच
पुलिस जांच में सामने आया है कि बाथरूम से लेकर रसोई के पर्श के नीचे शातिरों ने शराब के पाउच छिपा कर रखे हुए थे, पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है।