आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना से एक और मौत, रिकॉर्ड 92 नए केस आए हैं, पढे किस क्षेत्र से आए नए केस।
आगरा में 83 साल के लक्ष्मण नगर निवासी कोरोना पॉजिटिव मरीज को भर्ती किया गया, उन्हें पार्किंसंस की भी समस्या थी, मौत हो गई। कोरोना संक्रमित 162 मरीजों की मौत हो चुकी है।
इन क्षेत्रों से आए नए केस
33 साल के ताजगंज, 73 साल के बल्केश्वर, 74 साल आवास विकास कालोनी, 41 साल के सूर्यधाम कर्मयोगी, 53 साल के फ्री गंज, 61 साल के कर्मयोगी, 21 साल के पश्चिमपुरी, 74 साल के निरोत्तम कुंज, 23 साल के पश्चिमपुरी, 50 साल के कमला नगर, देव नगर के 57 और 56 साल के दंपती, 40 साल के आवास विकास, 49 साल के मधु नगर, 33 साल के चमरौली, 46 साल के पथौली, 34 साल के पुष्पांजलि गार्डन, 55 साल के न्यू राजा की मंडी, 23 साल के वीना पुरम, 48 साल के गोपाल कुंज, 53 साल के टेगोर नगर, 47 और 45 साल के बिल्लोचपुरा के कपल की रिपोर्ट पॉजिटिव है।
8703 कुल संक्रमित 586 सक्रिय केस
कोरोना पॉजिटिव की संख्या 8703 पहुंच गई है, 7955 मरीज ठीक हो चुके हैं, 162 की मौत हुई है। 586 सक्रिय केस हैं।