आगरालीक्स.. आगरा की शिक्षक एमएलसी सीट पर निर्दलीय आकाश अग्रवाल ने पहली वरीयता में जीत दर्ज करने के बाद दूसरी वरीयता में भाजपा प्रत्याशी को पीछे छोडा, एमएलसी शिक्षक पद पर निर्दलीय प्रत्याशी आकाश अग्रवाल की जीत की घोषणा की जानी है।
आगरा की एमएलसी शिक्षक सीट पर गुरुवार सुबह मतगणना शुरू हुई बैलेट पेपर से मतदान होने के चलते मतगणना में समय लगा। पहले चरण की मतगणना के पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी दिनेश वशिष्ठ आगे चल रहे थे, दूसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी आकाश अग्रवाल थे, दूसरे राउंड की मतगणना के बाद प्रथम वरीयता में आकाश अग्रवाल भाजपा प्रत्याशी दिनेश वशिष्ठ से 2113 वोट से आगे निकल गए।
दूसरी वीरयता में भी 2371 वोट से आगे
इसके बाद दूसरी वरीयता के लिए मतगणना हुई, दूसरी वरीयता में निर्दलीय प्रत्याशी आकाश अग्रवाल भाजपा प्रत्याशी दिनेश वशिष्ठ से 2371 वोट से आगे हैं। दूसरी वरीयता में आकाश अग्रवाल को 6990 और दिनेश वशिष्ठ को 4319 वोट मिले हैं।