आगरालीक्स…किसान आंदोलन में हुई किसान की मौत और जानिए कहां कांग्रेस को फिर लगा जोर का झटका. देखिए देश दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें—
सिंधु बॉर्डर पर किसान की मौत
कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली के सिंधू बॉर्डर पर दस दिन से प्रदर्शन कर रहे किसान अजय की ठंड लगने से मौत हो गई. सका शव आज उस ट्रेक्टर ट्राली से बरामद हुआ जिस पर वह लगातार धरना दे रहा था. सोनीपत के गोहना निवासी अजय की मौत की खबर मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मचगया. सोनीपत के डीएम ने अजय के बुखार पीडित होने पर कोरोना टेस्ट कराया था, लेकिन वह नेगेटिव आया था.

राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस को झटका
राजस्थान से निकाय चुनावों में अब तक आये नतीजों में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा नहीं दिख रहा. राज्य के 33 जिलों में से अब तक 21 जिलों में गत माह पंचायत समिति और जिला परिषद के चुनाव हुए थे जिनके नतीजे आज आ रहे हैं. 21 में से 13 जिलों में भाजपा को जीत मिल रही है. इन चुनावों में भाजपा के गठबंधन में शामिल हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकत़ांत्रिक पार्टी का उदय हुआ है. ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस के वोट बैंक में लगी सेंध पार्टी के लिए चिंता का कारण बन गया है.
देश में खुलेंगे एक करोड डाटा सेंटर
प्रधानमंत्री वाई—फाई एक्सेस इंटरफेस योजना के जरिये देश में वाई—फाई क्रांति लाई जाएगी. जिसके तहत देश् भर में एक करोड डाटा सेंटर खोले जाएंगे. पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में आज हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया. बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर, रविशंकर प्रसाद और संतोष गंगवर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए सरकार पब्ल्कि डाटा आफिस खोलेगी, जिसके लिए किसी भी लाइसेंस की जरूरत नहीं होगी. किसी भी मौजूदा दुकानको डाटा आफिस में बदला जाएगा.
बडे ड्रग्स रैकिट का पर्दाफाश
फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत में ड्रग्स लिंक तलाश रही एनसीबी को बडी कामयाबी मिली है. अब तक इस मामले में कई फिल्मी और टेलीविजन हस्तियों से पूछताछ और तलाशी हो चुकी है. एनसीबी का दावा है कि उसे इस मामले में महत्वपूर्ण कामयाबी मिली है. एजेंसी ने बडी मात्रा में 5 किलो मलाना क्रीम यानी प्रोसेस्ड हशीश बरामद की है. बाजार में इसकी कीमत ढाई करोड बताई गई है. ड्रग्स नेटवर्क के बडे सप्लायर रीगल महाकाल को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया.
32 हजार से अधिक संक्रमित, 402 मौतें
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह जारी कोरोना के आंकडों के मुताबिक बीते 24 घंटों में अवधि में 402 मरीजों की मौत हो चुकी है. देश में अब तक 97,35,850 लोग संक्रमित हो चुके हैं. अब तक 92,15,581 संक्रमित रिकवर भी हो चुके हैं तथा 1,41,360 मरीजों की मौत हो चुकी है. अब तक चार लाख से कम 3,78,909 एक्टिव केस ही बचे हैं.